यमकेश्वर 30 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
कस्याली सब स्टेशन से संचालित डेढ़ सौ गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिजली घर कस्याली में धरना दिया इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया।
दरअसल कई दिनों से यमकेश्वर क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती हो रही है जिससे ग्रामीणों के कई काम रुक रहे हैं खासकर रात के समय में गुलदार के आतंक को देखते हुए कई गांवों में अंधेरा छा जाता है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है और गुलदार का खतरा बना रहता है इस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर बिजली घर कस्याली में धरना दिया और विद्युत विभाग से अनावश्यक बिजली कटौती को लेकर रोष जाहिर किया साथ ही उन्होंने तुगंखाल के पास में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मांग भी की जिससे क्षेत्र के कई गांवों को विद्युत कटौती से निजात मिलेगी।
धरना देने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह बिष्ट, सुबोध सिंह नेगी, बीडीसी सदस्य भगत सिंह, हर्ष बीर, कट्ठड़ के ग्राम प्रधान नवीन, अरविंद सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह, राकेश पाल, सुरेश पाल और हरीश पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
