256 Views

ऋषिकेश 02 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
गंगा मैं तैरते नारियल को पकड़ते समय दो बच्चे गंगा की तेज धारा में बहने लगे। जल पुलिस ने दोनों को सकुशल बचाया। यह जानकारी देते हुए जल पुलिस के हेड कांस्टेबल हरीश गुसाई ने बताया कि आज दोपहर को त्रिवेणी घाट पर गंगा में तैरते नारियल को पकड़ने के लिए दो बच्चों किशन 9 वर्ष पुत्र हरपाल सिंह व प्रियांशु 8 वर्ष पुत्र शिव महतो मायाकुंड झुग्गी बस्ती ऋषिकेश ने नदी में छलांग लगा दी। और दोनों बच्चे गंगा की तेज धार में बहने लगे। जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। तभी वहां मौजूद जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए गंगा में छलांग लगाई व दोनों बच्चों को सकुशल गंगा में डूबने से बचाया तथा उनके परिजनों के सपुर्द किया।
