237 Views
ऋषिकेश 03 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेश प्रकरण में एसएसपी देहरादून ने देहात पुलिस की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अवैध शराब को लेकर थाना ऋषिकेश में इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए। अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस ने विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने 113 मुकदमें पंजीकृत कर 111 तस्करों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने
एसओजी ऋषिकेश द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर देहात एसओजी को भंग कर दिया है। अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक ही एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा, जो कि एसएसपी को रिपोर्ट करेगी। वहीं दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मीयों को थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जा सकते।
