
यमकेश्वर 26 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीला में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ( एसएमसी) और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) के चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर न्याय पंचायत बडोली बड़ी (सीआरसी) का हुआ समापन। जिसमें नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य भीम सिंह नेगी की अध्यक्षता में विद्यालय समितियों व शिक्षकों को सोशल ऑडिट, कला, बालिका शिक्षा और बाघ एवं तेंदुए से बचाव के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्रीमती रेखा पुरोहित ने सहभागिता व बाल वाटिका पर चर्चा की। और संकुल समन्वयक दिनेश नेगी ने विद्यालय प्रबंधन समिति को सोशल ऑडिट, कला उत्सव व बालिका शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांण्डाई, तिमल्याणी, सीला, दयाकाटल, राजकीय जूनियर हाई स्कूल तिमल्याणी, सीला की समितियां व शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर गिरीश चंद बडोला, श्रीमती रेशमा वाधवा, कृपाल यादव, सीमा देवी, शिल्पा देवी, निशा देवी, दीपिका रावत गीता देवी, मालती देवी, गोदांबरी असवाल, निवर्तमान प्रधान उर्मिला बडोला आदि उपस्थित रहे।
