432 Views

नरेंद्रनगर 29 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
रविवार के दिन मुनिकीरेती नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला राणा ने नामांकन हुआ। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह दिख रहा था। इस मौके पर उर्मिला राणा ने कहा कि लोग कांग्रेस को मजबूत करने का मन बना चुके हैं, और इस चुनाव में हमारी जीत पकी है।
