
थलनदी 15 जनवरी
गजेंद्र सिंह
गिन्दी कौथिग थलनदी का दो दिवसीय मेले का नौ छमी नारायण गढवाली गाने की धुन पर हुआ समापन। मेले में पहुंचे सभी युवा, बच्चे, महिलाएं थिरके गढवाली धुन पर।
गेंद मेला समिति व्दारा आयोजित गिन्दी कौथिग के समापन पर सभी युवा, महिला, बच्चे नौ छमी नारायण गढ़वाली गाने की धुन पर जमकर थिरके और एक दूसरे को गले लगाकर अगले साल मिलने की बात कही। इस मौके पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सुबोध नेगी ने सभी क्षेत्र वासियों को गेंद मेला समापन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले साल गिन्दी कौथिग आयोजन और भव्य होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ष का मेला बहुत ही अच्छा रहा क्योंकि इस बार हमारी मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर मेले में भाग लिया सभी क्षेत्र की महिलाओं से अनुरोध है कि अगले वर्ष भी आप सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग ले जिससे हमारे क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर और जागरूक बन सके।
मेले में बतौर मुख्य अतिथि संजीव चौहान (निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर), हेमंत द्विवेदी (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, पूर्व राज्य मंत्री),कृष्ण मोहन रतूड़ी (पीआरओ राज्य पर्यटन मंत्री) ने पहुंच कर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।

संजीव चौहान ने सभी महिला कीर्तन मंडलियों को राम लला की स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान की।
इस मौके पर अनिल रावत (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर), प्रशांत बडोनी (पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर), दीपक नेगी, अमरदेव भट्ट, दीपक चंद, मनोरमा देवी, मालती देवी, मनोज खत्री, दिनेश खत्री और मेला समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
