
यमकेश्वर 7 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नीलकंठ खंड द्वारा वेद निकेतन घाट से लक्ष्मणझूला तक भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
खंड कार्यवाह अलकेश कुकरेती ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक मंडल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर परिवार तक संघ की विचारधारा को पहुंचाना और हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित करना है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद संचलन निरंतर जारी रहा क्योंकि संघ में सूचना के बाद सोचना नहीं पड़ता, कर्म ही हमारी पहचान है।
संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज जी ने कहा कि संघ का सफर शून्य से शतक की ओर बढ़ा है। आज संघ समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है — परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के कार्यों में स्वयंसेवक अग्रणी हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगगुरु विष्णु प्राणी ग्रह ने की। इस दौरान जिला प्रचारक नितिन, जिला शारीरिक प्रमुख सचिन ममगाई, खंड संघचालक भारत ज्ञान जी, सुभाष जुगलान, अश्वनी गुप्ता,देवेंद्र पयाल, विनोद जुगलान, धर्मवीर पंवार, धर्मेंद्र बिष्ट, अनुज राणा, बिजेंद्र बिष्ट, रेवानंद शास्त्री भीम, गौतम, और मनीष राजपूत सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
