

ऋषिकेश 20 मार्च
गजेंद्र सिंह
चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस बार पंजीकरण के लिए आधार नंबर को अनिवार्य किया गया।
30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। जबकि
दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाऐंगे। चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना जरुरी होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू होगे है। तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए यात्रियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो जाएगा। जिसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। बताया कि पंजीकरण के बाद धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। बताया कि टोकन में दिए गए समय के अनुसार श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। वहीं यात्रा शुरू होने पर ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी।
