यमकेश्वर 17 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत (जिला पंचायत सदस्य उमरोली) बच्चन बिष्ट पौड़ी जिले के जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित हुए जिससे यमकेश्वर क्षेत्र में खुशी की लहर है इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य बच्चन बिष्ट को बधाई दी। इस मौके पर बच्चन बिष्ट ने सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि यह यमकेश्वर क्षेत्र के लिए बड़ा ही गौरव का अवसर है कि यमकेश्वर क्षेत्र से जिला योजना समिति का सदस्य बनने का मौका मिला जिससे जिला योजना के कई कार्य यमकेश्वर क्षेत्र में किए जाएंगे जिससे यमकेश्वर क्षेत्र का विकास होगा और सभी क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

पौड़ी जिले में जिला योजना समिति के सदस्यों के 13 सीटों पर 31 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें यमकेश्वर ब्लॉक के बच्चन बिष्ट ने 37 मतों में से 23 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार (जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव) कविता डबराल को 13 मत और (जिला पंचायत सदस्य भादसी) गीता पयाल को 2 मत मिले।
साथ ही पौड़ी जिले के 13 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की।
