53 Views

यमकेश्वर 20 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कांडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ (ग्राम प्रधान कांडी) सुमन देवी और अंजू डबराल (बाल विकास परियोजना अधिकारी यमकेश्वर) के व्दारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही बेटी जन्मोत्सव की बधाई दी गई कार्यक्रम में 8 महालक्ष्मी किट व पांच बेबी किट वितरित किए गए कार्यक्रम में सुपरवाइजर रेखा नेगी, सरिता भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंजू, लक्ष्मी, अनीता व कांडी गांव की कीर्तन मंडली उपस्थिति रही।
