
प्रयागराज 10 फरवरी
गजेंद्र सिंह
महाकुम्भ के अवसर पर परमार्थ निकेतन शिविर में भक्ति फेस्ट-दिव्य कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए भक्तों ने भाग लिया और प्रभु के नाम के उच्चारण में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
कार्यक्रम में यूएस, हंगरी और अर्जेंटीना से आए भक्ति समूहों ने कीर्तन के माध्यम से अपनी दिव्य भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को दिव्यमय बना दिया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि यह सांस्कृतिक महोत्सव विविधता में एकता का प्रतीक है और एकजुटता, प्रेम और भाईचारे का संदेश पूरे विश्व को दे रहा है। डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि कीर्तन वह संगीत है जो न केवल हमारे कानों को बल्कि हमारी आत्मा को भी तृप्त करता है।
