

ऋषिकेश 22 अगस्त
गजेंद्र सिंह
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व महामंत्री नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश प्रतीक कालिया ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर गुर्जर प्लांट में स्थानीय लोगों के साथ विस्तार में चर्चा करते हुए उनकी क्षेत्र व उनकी समस्याएं सुनी।और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार सांय को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश प्रतीक कालिया कार्यकर्ताओं के साथ गुर्जर प्लांट पहुंचे। जहां पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रतीक कालिया ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, और आगामी होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी लोगों से विस्तार में चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए रात-दिन उनके साथ खड़े हैं कहा जो भी समस्याएं उनके क्षेत्र की है वह उनको बताएं, जिससे वह इन समस्याओं को सरकार के सामने रखकर उनका निराकरण करवा सकें। कहा कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए हर समय तत्पर है। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
