
देहरादून 22 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भाजपा नेता एवं पुरोला (उत्तरकाशी) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनके असमय निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राजेश जुवांठा एक कर्मठ, जनसेवी तथा सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया भाजपा परिवार में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
हेमंत द्विवेदी ने भगवान श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की कामना की। उल्लेखनीय है कि आज देहरादून में एक चाकित्सालय में पूर्व विधायक का निधन हो गया जिससे प्रदेश में शोक की लहर है।
