
यमकेश्वर 23 मई
गजेंद्र सिंह
बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत द्विवेदी पहली बार अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आज कश्यप मंदिर समिति थलनदी में चल रहे राम कथा में प्रतिभाग किया, और क्षेत्र के सभी लोगों से जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या भी सुनी। सूत्रों के मुताबिक बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव खोबरा में करेंगे और शनिवार सुबह अपने कुल देवता के पूजन में भी शामिल होंगे।

इस मौके पर कश्यप मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल रावत ने बताया कि समस्त क्षेत्र वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि आज हमारे बीच बीकेटीसी के अध्यक्ष पहुंचे हैं इस मौके पर समस्त क्षेत्र वासियों ने हेमंत द्विवेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर (भाजपा जिला संयोजक) अमरदेव भट्ट, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, दीपक नेगी, मनोरमा देवी, मालती देवी आदि मौजूद रहे।
