
देहरादून 22 मार्च
गजेंद्र सिंह
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्री मंडल का विस्तार राज्य के संतुलित विकास और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक स्वागतयोग्य कदम है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। इससे सरकार की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में विधायक खजान दास, मदन कौशिक,भरत सिंह चौधरी,प्रदीप बत्रा, रामसिंह कैड़ा को बतौर मंत्री शामिल किया गया है । बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ने सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के धार्मिक और पर्यटन क्षेत्रों के विकास में सरकार की यह पहल सकारात्मक परिणाम देगी। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए बीकेटीसी कार्य कर रही है।
