
देहरादून 18 अगस्त
गजेंद्र सिंह
रविवार को राजभवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को राखी बांधी और उनकी लम्बी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल ने सभी ब्रह्माकुमारी को रक्षाबंधन की बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।और कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार व मातृशक्ति के सम्मान का भी पर्व है। यह त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे को भी बढ़ाता है। भाई-बहन के बीच का यह बंधन हमारे जीवन को अधिक खुशहाल बनाता है। महिलाओं को रक्षाबन्धन की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश का सम्पूर्ण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। राज्यपाल कहा कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर और ब्रह्माकुमारी मंजू, शीला,मीना, आरती, सोनिया एवं शालू मौजूद रहीं।
