20 Views
यमकेश्वर 7 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक में गुलदार के आतंक को देखते हुए एक महीने पहले बडोली गांव में वन विभाग ने पिंजरा लगाया था जिसके चलते बुधवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ और वन विभाग को मिली सफलता। जिससे बडोली गांव के ग्रामीण को भी गुलदार के खौफ से निजात मिल गई है
दरअसल यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अभी तक 2 महीने के अंतराल में 6 लोगों पर और 40 पशुओं को गुलदार ने घायल किया है जिसके चलते ग्रामीणों में गुलदार का खौफ बना हुआ था पिछले महीने बडोली गांव की एक महिला पर गुलदार ने हमला किया था जिस पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था और बुधवार सुबह वन विभाग को गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली है।
