हरिद्वार 21 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है। मां का साया उठ जाना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
