
देहरादून 9 अगस्त
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी धराली गांव में हुए आपदा से प्रवाहित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में जिन लोगों के मकान पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके पुनर्वास व विस्थापन के लिए 5 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही आपदा में मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख की सहायता राशि दी जायेगी ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में कुछ आर्थिक सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने इसके लिए तीन सदस्य समिति की घोषणा की समिति में सचिव राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेेगी यह समिति धराली गांव के भविष्य के लिए नीति का खाका तैयार करेेगी जिससे स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजिविका विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा की राज्य सरकर हर आपदा प्रवाहित नागरिक के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
