
यमकेश्वर 9 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत आमड़ी मल्ली गांव में 10 दिनों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है ग्रामीण बरसाती पानी पीने पर मजबूर हो रहे हैं। लेकिन पेयजल निगम कोटद्वार गांव की क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने को तैयार नहीं है।
दरअसल आमड़ी मल्ली गांव में पिछले 10 दिनों से पेयजल लाइन बाधित है जिसके चलते गांव के 40 परिवार बारिश का पानी पीने पर मजबूर हो रहे हैं इस मामले में ग्राम प्रधान आमडी मल्ली अंकित गौड़ ने बताया कि कई बार जल निगम को सूचना देने के बावजूद भी पेयजल लाइन की मरम्मत विभाग नहीं कर रहा है साथ ही जिला आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी में भी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त की शिकायत दर्ज करवा दी गई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे गांव के 40 परिवारों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इस मामले में अवर सहायक अभियंता जल निगम कोटद्वार मनीष टोडरिया ने बताया कि सूचना मिली है जल्दी ही ग्रामीणों के लिए पानी का टैंकर भिजवाया जाएगा।
