258 Views

पौड़ी 31 दिसंबर
गजेंद्र सिंह
पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागों को राजस्व संवर्द्धन में सुधार और उप जिलाधिकारियों को छापों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नववर्ष के मौके पर लैंसडौन और यमकेश्वर में सड़क सुरक्षा को देखते हुए नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। परिवहन विभाग को लक्ष्य के अनुसार काम नहीं करने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
