CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 50

ऋषिकेश 01 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
आबकारी विभाग की टीम ने कृष्ण नगर कॉलोनी ऋषिकेश में 11 पेटी देसी शराब के साथ रामआसरे पुत्र मूर्त निवासी कृष्णानगर आईडीपीएल से गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आबकारी विभाग ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त रामआसरे ने यह अवैध शराब अपने घर के अंदर गड्ढा बनाकर रखी थी। आबकारी विभाग की टीम ने घर के अंदर बनाए गए गड्ढे को खोदकर वहां से 11 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। आबकारी विभाग को काफी समय से यहां पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। टीम में हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, दीपा, अंकित कुमार शामिल थे।
