
टिहरी 14 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद के न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अध्यक्षता में आज 3 के कैफे के समीप डेमोक्रेसी सभागार नई टिहरी में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के अध्य्क्ष/जिला जज अमित कुमार सिरोही ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा किए। प्रख्यात कवि सोमबारी लाल सकलानी ने अपनी कई विख्यात कविताओं के माध्यम से अपने विचार साझा किए। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की कक्षा 9 की छात्रा कुमारी समीक्षा मिंया ने भी हिंदी की महत्ता को समझाते हुए अपने विचार रखे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टॉफ श्रीमती संध्या राणा, कुमारी सोनाली नेगी, जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, डिप्टी डिफेंस काउन्सलर श्रीमती बिना सजवाण, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अमिता रावत, बालकृष्ण भट्ट के साथ ही कक्षा 6 की छात्रा कुमारी अक्षिता बडोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिकार मित्र गुड्डी रावत, यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप नारायण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथलेश पांडेय, सचिव आलोक राम त्रिपाठी, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया, चीफ डिफेंस कॉउंसिल रत्नमणि थपलियाल, अधिवक्ता विकाश चन्द्र भूषण, अमित उपाध्याय, लक्ष्मी बडोनी आदि उपस्थित थे।
