

भृगुखाल 15 मार्च
गजेंद्र सिंह
ग्रामसभा बघेलगांव में पहाड़ी वाद्ययंत्र ढोल- दमाऊ के साथ बड़े धूमधाम से होली मनाई गई। होली कार्यक्रम में पहुंचे आसपास के ग्रामीण भी ढोल दमाऊ में झूमकर नाचते हुई दिखे।
बघेल गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रावत की अध्यक्षता में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी निमंत्रण दिया गया। और आसपास की सभी ग्रामीण होली खेलने पहुंचे।
खासकर महिलाओं ने होली का बड़ा आनंद लिया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा कि होली कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है इसमें सभी ग्रामीण को बुलाया गया है जिससे हम सभी में भाईचारे बना रहे साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव भट्ट, मंडल कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, महेश गौड़, सतेन्द्र सिंह, अभिषेक, मनमोहन सिंह, बृजमोहन, गजेंद्र सिंह और समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
