628 Views

ऋषिकेश 30 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला के वार्ड नंबर एक से आंचल सुमित प्रिजवान ने सभासद पद के लिए निर्दलीय नामांकन किया है। रविवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ नरेंद्रनगर तहसील परिसर में निर्वाचन चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया है। आंचल को पूर्व छात्र नेता जीतपाल सिंह ने चुनावी मैदान में उतारा है। जीतपाल सिंह ने बताया कि वह अपने निर्दलीय प्रत्याशी आचंल को वार्ड नंबर एक से बहुमत से विजयी बनाएंगे। कहा वार्ड नंबर एक का विकास केवल आंचल प्रिजवान ही कर सकती है। मतदाताओं को साथ मिला तो वह पालिका में बतौर सभासद विजयी होंगे और वार्ड का विकास करेंगे।
