
लक्ष्मणझूला 12 जुलाई
गजेंद्र सिंह
कावड़ यात्रा में कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग, वन विभाग ,खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बागखाला तिराहे से लेकर मोनी बाबा की गुफा तक पैदल मार्ग में चाय के दुकानों /ठेलो और भंडारों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई दुकानों के चालान काटे गये और कई दुकानों के कालातीत हुए नमकीन, ब्रेड और कुलचे के पैकेटो को खाद्यसुरक्षा अधिकारी रचना लाल के द्वारा मौकेपर ही नष्ट कराया गया। साथ ही सभी व्यापारियों को साफ सफाई रखते हुए, उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ को ही बेचे जाने के निर्देश दिए गए। पूर्ति विभाग के द्वारा सात व्यापारिक प्रतिष्ठानो का घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर चालान किया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ज्योति नेगी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए की व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग बिल्कुल ना किया जाए ।
