
यमकेश्वर 28 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैकयार्ड कुकुर पालन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क मुर्गी के चूजे वितरित किए। जिससे किसान मुर्गी पालन के स्वरोजगार को बढ़ावा दे सके।
मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम ने यमकेश्वर के कई गांवों में जाकर बैकयार्ड कुकुट पालन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को मुर्गी के एकदिवसीय चूजे और एक बैग फीड का वितरित किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए डाॅ अवधेश श्रीवास्तव (प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी यमकेश्वर) ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा यम्केश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा स्तर पर चयनित 68 अनुसूचित जाति के किसानों को 50-50 मुर्गी के चूजे और एक बैग फीड का निशुल्क वितरित किया गया जिससे किसान मुर्गी पालन को अपना स्वरोजगार बना सके। और बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही बैकयार्ड मुकुट योजना का लाभ लगातार यमकेश्वर की किसानों को मिलता रहेगा जल्द ही कुछ और यूनिटें भी किसानों को वितरित की जाएगी।
