
ऋषिकेश 30 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य भर में जगह जगह मनाई जा रहे रजत जयंती उत्सव के मौके पर पंडित ललित मोहन शर्मा पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालयी वॉलीबॉल महिला/पुरुष क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर शंभू पासवान ने किया और सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी। इस मौके पर महापौर ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व भरपूर ऊर्जा है और सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और कहा कि खेल खेलने से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है इसलिए सभी को किसी न किसी खेल को खेलना चाहिए
प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेज की 29 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर एमएस रावत शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
