
यमकेश्वर 13 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
पौड़ी गढ़वाल की यमकेश्वर विकासखंड के गांव ग्राम कैलोगी में स्वर्गीय आनंद सिंह रावत के वार्षिक श्राद्ध के मौके पर उनके परिवार वालों ने समलौण पौधा रोपकर पुण्य आत्मा को याद किया।
शनिवार को कैलोगी गांव में स्वर्गीय आनंद सिंह की श्रद्धा के मौके पर उनकी धर्मपत्नी सतेश्वरी देवी एवं पुत्र जयकृत सिंह रावत, मंजू रावत और जयदेव सिंह रावत ने सामूहिक रूप से अपने घर के आंगन में मौसमी एवं आंवले का पौधा रोपा और क्षेत्र वासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन समलौण पर्यावरण मित्र अखिलेश जोशी एवं नीलम जोशी ने किया और उन्होंने कहा की हर एक व्यक्ति को श्रद्धा के तर्पण के मौके पर एक पौधा समलौण के रूप में लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा और पितरों को याद करने का यह प्रेरणादायक तरीका होगा। इसलिए सभी लोगों को श्रद्धा के अवसर पर एक पौधा पितरों के नाम पर लगाना चाहिए साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में विजय सिंह रावत, महावीर सिंह, संजय रावत, राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
