
थनूर 26 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड भवन निर्माण अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा ग्रामीण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बृहस्पतिवार को ग्राम थनूर में उत्तराखंड भवन निर्माण अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को डीटीआर ऑर्गेनाइज के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। और श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर ऑर्गेनाइज के सदस्य हर्ष गौड़ के द्वारा बताया गया कि यमकेश्वर ब्लॉक में 36 गांव के श्रमिकों को योजना के बारे में बता चुके हैं। और उन्होंने कहा कि श्रमिक के पास श्रमिक कार्ड होगा तभी उन्हें उत्तराखंड भवन निर्माण द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक को बेटी के विवाह करने के लिए 51000 रूपये, पेंशन सुविधा, दुर्घटना बीमा, और आत्मनिर्भर स्कीमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान माला देवी ने भी श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कहा और सभी महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी श्रमिकों की समस्या सुनी।
