
बिथ्याणी 26 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के पांच छात्रों का डेन्सो कंपनी में चयन।
बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी मे डेंसो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिडकुल हरिद्वार के द्वारा रोजगार प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डेन्सो कंपनी की ओर से प्लांट हैड अरोड़ा व एचआर हैड हरिश चंद्र पंथ के द्वारा छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें विद्यालय के पांच छात्र-छात्रा आरती, शिवानी,प्रियंका, अंजलि व हिमांशु का चयन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ उमेश त्यागी ने चयनित छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रतिभावान होने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ विनय पांडे, डॉ नीरज नौटियाल, डॉ सुनील देवराड़ी, डॉ पूजा रानी, संजय रतूड़ी, सतीश नेगी, सुनील रावत, अरविंद, पूनम, जयदेव बिष्ट, सुबोध नेगी व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
