
ऋषिकेश 7 मार्च
गजेंद्र सिंह
हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर 31 मार्च के बाद बंद हो जाएंगे। जिससे धार्मिक स्थलों की मर्यादा को बचाया जा सकेगा अब ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर रोक लगेगी। सरकार की इस पहल पर ऋषिकेश के संत महात्माओं और विरक्त वैष्णो मंडल समिति एवं अखिल भारतीय संत समिति उत्तराखंड ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। इस मामले में ‘श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी’ के महंत महामंडलेश्वर दयाराम दास ने कहा कि लंबे समय से संत महात्माओं के द्वारा योगनगरी ऋषिकेश को शराब मुक्त करने की मांग की जा रही थी। जिससे तीर्थ नगरी की मर्यादा बनी रही इसलिए ऋषिकेश में शराब का बंद होना जरूरी था इस पर उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। और कहा कि पूर्ण संत समाज सरकार के इस निर्णय की सराहना करता है।
