
74 Views

ऋषिकेश 20 फरवरी
गजेंद्र सिंह
प्राचीन सिद्धपीठ सोमेश्वर महादेव मंदिर में 21 फरवरी से सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जगत कल्याण के लिए एकादश कुंडीय महारूद्र यज्ञ में आहूतियां डाली जाएंगी। महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि महारूद्र यज्ञ के अलावा महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक, दीप महोत्सव, शिवार्चन और भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 27 फरवरी को रात्रि में भंडारे के साथ होगा।
