93 Views

ऋषिकेश 28 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
रविवार को महापौर शंभू पासवान ने बूथ संख्या 70 में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मोदी जी का मन की बात का कार्यक्रम हम सभी के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम है, कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्यक्रम को सुनकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अभिषेक रावत, सुमित थपलियाल, पुष्कर बंगवाल, सुधा असवाल, राम सिंह पंवार, दीपक बिष्ट, विकास नेगी, शशी चौधरी, अंकित चौहान आदि उपस्थित थे।
