75 Views

ऋषिकेश 16 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
गुरुवार को ऋषिकेश आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर शंभू पासवान ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर पार्षद कक्ष का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस पार्षद कक्ष में सभी पार्षदों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। जिससे सभी पार्षद अपने वार्ड के जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त रामगोपाल बेनीवाल, पार्षद सिमरन उपल, सोनू प्रभाकर, मुस्कान, रीना शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मनीष जाटव, संजय ध्यानी, चंदू यादव, सुजीत यादव आदि उपस्थित थे।
