
यमकेश्वर 28 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत घाईखाल ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों ने गांव में प्रथम बैठक की। प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत यमकेश्वर दिनेश रावत ने बैठक में प्रतिभाग किया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके एडीओ पंचायत दिनेश रावत ने बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में ग्राम पंचायत के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक वार्ड सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है।
बृहस्पतिवार को घायखाल पंचायत भवन में आयोजित बैठक में सबसे अधिक समस्याएं परिवार रजिस्टर संशोधन और राशन कार्ड संबंधित रहीं।
