
यमकेश्वर 18 जुलाई
गजेंद्र सिंह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत 10 मोटर को पंचायत चुनाव के संपन्न होने तक दुरुस्त रखने के लिए नोडल अधिकारी यमकेश्वर ने उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि इन सड़कों पर बरसात के चलते कभी भी मलवा आ सकता है जिसके चलते पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने में असुविधा हो सकती है इसलिए इन मार्गो के आस-पास जेसीबी मशीन लगातार मौजूद रहने से सड़कों पर मलवा आने से तुरंत जेसीबी से मलवा साफ किया जा सके। नोडल अधिकारी यमकेश्वर ने तिमली मोटर मार्ग, डूंगाधार मोटर मार्ग, धमान्दा-दिउली मोटर मार्ग, सीला मोटर मार्ग, गुमालगांव मोटर मार्ग सहित 10 मार्गो को चिन्हित कर उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को इन मार्गों पर लगातार जेसीबी मशीन उपलब्ध रखने के लिए मांग की। जिससे पोलिंग पार्टियों और वोटरों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।
