
रायवाला 18 जुलाई
गजेंद्र सिंह
रेलवे फाटक को पार करते समय आर्मी कैंट की ओर जा रही एक बस फाटक के पोल से टकरा गई जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ट्रेनों को फाटक से क्रास कराया गया।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। रायवाला कैंट की ओर जा रही बस का ऊपरी हिस्सा आधे झुके हुए फाटक से टकरा गया। जिससे फाटक का पोल टूट कर जमीन पर गिर पड़ा। फाटक पर तैनात कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ व रेलवे की तकनीकी टीम ने फाटक को दुरुस्त किया। इस काम में करीब तीन घन्टे लग ज्गए। इस दौरान ट्रेनों का संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए फाटक को बंद करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। वहीं फाटक के पास लगे सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि सेना की बस की टक्कर से फाटक का पोल टूटकर गिरा है।
