
ऋषिकेश 12 अगस्त
गजेंद्र सिंह
सुभाष चंद्र बोस विद्यालय नाभा हाउस ऋषिकेश में परशुराम महासभा ऋषिकेश द्वारा हरेला पर्व मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर और आस-पास अनेक प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।

मंगलवार को हरेला पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने पौधारोपण कर किया। इस मौके पर महापौर शंभू पासवान ने सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को सुंदर एवं स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की अपील की। और कहा कि पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए हर एक व्यक्ति एक पौधा लगाना होगा और यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी भी है इसलिए सभी को पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर शंभू पासवान ने सभी लोगों से माँ गंगा को साफ व स्वच्छ रखने को कहा। साथ ही युवाओं से तंबाकू व नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता श्रीमती कुसुम कंडवाल, पूर्व मेयर अनिता ममगाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सहित विद्यालय के छात्र मौजूद थे।
