
थलनदी 25 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के थलनदी में मकर संक्रांति को आयोजित होने वाले राज्य मेला गिन्दी कौथिग की तैयारी गेंद मेला समिति थलनदी के द्वारा पूरी कर ली गई है और 14 से 15 जनवरी को होता है मेले का आयोजन।
इस बारे में जानकारी देते हुए गेंद मेला समिति के अध्यक्ष सुबोध नेगी ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है और जिस मैदान में उदयपुर-अजमीर पट्टी के बीच गेंद खेली जाती है वहां पर साफ-सफाई कर ली गई है साथ ही मेले में पहुंचने वाले दुकानदारों के लिए दुकान लगाने की उचित व्यवस्था कर ली गई है मेले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है जिससे मेले का आयोजन शुभ व्यवस्थित तौर पर हो सके साथ ही मेले में पहुंचने वाले मुख्य अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था कर दी गई है और बताया कि इस बार मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध गढ़वाली गायक सौरभ मैठाणी भी पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति थलनदी के मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है जो लगभग 10 से 12 दिन चलते हैं जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से महिला क्रिकेट से शुरू हो रही है और आगे के दिनों में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, रस्सा- कसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिन्हें मकर संक्रांति से पहले संपन्न किया जाएगा।
