410 Views

ऋषिकेश 24 फरवरी
गजेंद्र सिंह

अपने अच्छे कार्यों से पहचान बनाने वाली और महिलाओं के हित के लिए तुरंत निर्णय लेने वाली कुसुम कण्डवाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर से उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी। बता दे कि जनवरी माह से उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था जिसके चलते महिलाओं के हितों से जुड़े बहुत कार्य रुक रहे थे। इसलिए धामी सरकार ने एक बार फिर कुसुम कंडवाल पर अपना भरोसा जताया और उन्हें राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
