
ऋषिकेश 30 मार्च
गजेंद्र सिंह
क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्रामसभाओं को 400 सोलर लाइटें दीं। यह लाइटें टीएचडीसी के सीएसआर फंड से दी गईं। अग्रवाल ने कहा कि जहां अंधेरा है, वहां सबसे पहले लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे रात में आवागमन सुगम होगा और जंगली जानवरों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है, यहां की जनता उनका परिवार है।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने हरिपुरकलां, भट्टोवाला, खैरीकला, छिद्दरवाला, गढ़ी मयचक, जोगीवाला माफी, चकजोगीवाला, भल्लाफॉर्म, खदरी, गुमानीवाला, असेना डोबरा, सिंराई, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी, खांड गांव, खैरी खुर्द, साहबनगर आदि के जनप्रतिनिधियों को 400 सोलर लाइट्स बांटी।
मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, बबीता रावत, अंजना चौहान, रविंद्र रमोला, हरपाल राणा, राजेश जुगलान, गणेश रावत, अनीता तिवारी, ऊषा जोशी, रेखा चौबे आदि मौजूद रहे।
