
उत्तरकाशी 10 अगस्त
गजेंद्र सिंह
धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य लगातर जारी है। जहां रेसक्यू टीमें जिन्दगी तलाश रही है वहीं अभियान से जुड़े अन्य विभाग भी पीड़ित तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रवाहित क्षेत्र में सामान पहुंचाया जा रहा है साथ ही पीड़ितों को सहायता के लिए रविवार को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत पहुंचाई जा रही है। मौसम खराब होने के कारण हेली ऑपरेशन लगभग पौने दस बजे शुरू हो सका। हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को मातली पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है। इस अभियान में हेलीकॉप्टरों के द्वारा 260 से अधिक फेरे लगाए जा चूके हैं। साथ ही चिन्यालीसौंड़ हवाई से भी सेना के चिनूक, एमआई-17, एएलएच और चीता हेलीकॉप्टर भी रेसक्यू में सहयोग कर रहे हैं।
