
ऋषिकेश 02 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
17/08/24 को शिकायतकर्ता शुभम चंदेल डायरेक्टर पेनेशिया हॉस्पिटल देहरादून रोड ऋषिकेश ने तहरीर दी कि एक व्यक्ति जिनका नाम अरविंद हटवाल है जो अपने आपको पत्रकार बताता है, उनके हॉस्पिटल में सामाजिक कार्यकर्ता बनकर आया और कभी किसी की शादी, कभी किसी के इलाज के नाम पर आर्थिक मदद ले जाने लगा। उसे सामाजिक कार्यकर्ता समझकर मैने कई बार उसकी सहायता की। फरवरी माह 2024 में उसके द्वारा मेरे से 25 हजार रुपए नगद डिमांड की तथा देने से मना करने पर वह मेरे हॉस्पिटल को तरह-तरह से धमकियां देने लगा। मार्च माह में अभियुक्त द्वारा रात्रि के समय मेरे को देहरादून जाते समय नटराज चौक पर रोककर मेरे साथ धक्का मुक्की तथा गाली गलोच की तथा पैसा न देने पर उसके हॉस्पिटल को बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दी। अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर मेरे हॉस्पिटल को बदनाम कर उन्हें लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए उनके साथ गाली गलोच व धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में मु0अ0स0 437/24 धारा 323/384/504/506 भादवि पंजीकृत बनाम अरविन्द हटवाल पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त अरविंद हटवाल पुत्र अनुसुया प्रसाद निवासी- गली न0 05 गंगानग ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 41 वर्ष को बाला सुन्दरी मन्दिर गेट गली न0 12 विस्थापित ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।
