
ऋषिकेश 18 जुलाई
गजेंद्र सिंह
रोटरी क्लब ऋषिकेश और रोटरी क्लब दीवास ने बीन नदी के पास जंगल में सीड बॉल कार्यक्रम के तहत लगभग 200 सीड बॉल और एक हज़ार पेड़ों के बीज डाले। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित सिंघल ने सीड बॉल के बारे में जानकारी देते हुए कहा बीजों को जब क्ले मिट्टी या गोबर से एक इंच से लेकर दो इंच तक की गोल गोल गोलियां से सुरक्षित रखा जाता है। तब उसे सीड बॉल कहते हैं। और कहा कि इस बार क्लब ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया बल्कि उसके स्थान पर सीड बॉल कार्यक्रम आयोजित किया। सीड बॉल मिट्टी और खाद (गोबर) की गेंद होती है जिसमें लगभग 8 या 9 बीज होते हैं और वह बिना पानी के पर्याप्त नमी में मिलते ही अपनी जद में अनुकूल परिस्थिति मिल जाती है तो वह अंकुरित हो जाता है। रोटरी दीवास की अध्यक्ष तनु जैन ने कहा कि पर्यावरण के हित में पर्यावरण को सुंदर व हरा भरा बनाने के लिए यह सीड बॉल का कार्यक्रम रखा गया है और आगे भी क्लब पौधारोपण और सीड बॉल का कार्यक्रम जारी रखेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर डॉ हरिओम प्रसाद, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर राजीव गर्ग, सचिव अरुण कुकरेजा, रोटरी दीवास की सचिव डॉ शुभांगी रैना आदि उपस्थित थे।
