
थलनदी 25 मई
गजेंद्र सिंह
थलनदी में कश्यप ऋषि मंदिर समिति थलनदी और गौवत्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय राम कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर कथा वाचक सर्वानंद शास्त्री गौवत्स द्वारा श्रीराम कथा ज्ञान के सभी प्रकरणों के बारे में ग्रामीण को बताया गया, और श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध तक की कथा सुनाई गई। इस मौके पर कथा वाचक ने ग्रामीणों को श्रीराम कृष्ण भगवान की जातिकी गौमाता की रक्षा, पालन और गौमाता की सेवा से मिलने वाले पुण्य के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ऋषि कंडवाल (उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति व राज्य मंत्री उत्तराखंड) ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आने वाली पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति से जुड़ेगी और हमारे धर्म ग्रंथो का सभी को ज्ञान होगा।
कश्यप मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय राम कथा ज्ञान को हम सभी को अपने जीवन में भी उतरना है और श्रीराम के आदर्शों पर चलना है।
समापन अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विजय लखेडा़, दिगंबर कुकरेती, संदीप कांत, चंडी प्रसाद कुकरेती, मनोज खत्री, सुबोध नेगी, चंद्र मोहन गौड़ आदि उपस्थित रहे।
