
ऋषिकेश 05 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के समस्त विद्यालयों के छात्रों की ऑनलाइन जीके प्रतियोगिता ज्ञान कुंभ के रूप में आयोजित की गई, जिसमें पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश के छात्र तन्मय सेमवाल ने (प्रथम) एवं अभिनव सकलानी ने (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तन्मय सेमवाल व (द्वितीय )स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अभिनव सकलानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही समस्त छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि उक्त दोनों छात्रों से विद्यालय के समस्त छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए, भाषा में अध्ययन अध्यापन करने से चिंतन में मौलिकता एवं सृजनात्मकता आती है, और विषय अधिक सरलता से ग्रहण होता है हमें भी अपने दैनिक व्यवहार, एवं नियमित दिनचर्या में यथासंभव अपनी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों में दिवी शंकर नैथानी, विनोद कठैत ,आदि उपस्थित थे।
