
यमकेश्वर 27 मई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के छात्र-छात्राओं को बीएससी की पढ़ाई करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा 60-60 किलोमीटर कोटद्वार, ऋषिकेश। महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में बीएससी के लिए आवेदन शुरू हो गये हैं।
24 मई से समर्थ पोर्टल के अंतर्गत महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं जिससे यमकेश्वर के छात्र-छात्राओं को बीएससी की पढ़ाई करने के लिए कोटद्वार ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। बता दे कि महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में मात्र बीए पाठ्यक्रम ही संचालित था लेकिन अब बीएससी शुरू होने से यमकेश्वर के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस मामले में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस सत्र से महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम शुरू हो गया है जिसके लिए छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में चार लैबों के उपकरण और (PCM), (ZBC) के साथ अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस विषय भी संचालित किया जाएगा जिससे यमकेश्वर के छात्रों को आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।
प्रोफेसर डॉ उमेश त्यागी ने बताया कि हमारे द्वारा यमकेश्वर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को बीएससी में प्रवेश लेने के लिए बताया गया है जिससे यमकेश्वर क्षेत्र के कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्र यमकेश्वर में ही बीएससी की पढ़ाई कर पाएंगे जिससे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।
