
ऋषिकेश/श्यामपुर 24 मई
गजेंद्र सिंह
21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऋषिकेश देहरादून द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढी श्यामपुर ऋषिकेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योगा ब्रेक, मानव श्रृंखला, योग चित्रकला प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर द्वारा की गई। इस मौके पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऋषिकेश के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ लक्ष्मण सिंह राणा द्वारा छात्र-छात्राओं को योगासनों की जानकारी दी गई और बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए रोजमर्रा के जीवन में कौन-कौन से आसान करने चाहिए जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहे सकें। साथ ही योग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और चिकित्सकों के द्वारा बताए गए आसनों का अभ्यास भी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस मौके पर मनीषा (फार्मेसी अधिकारी), जितेंद्र गौड़ (एमपीडब्ल्यू), (प्रधानाचार्य) नंदकिशोर , (सहायक अध्यापिका) उषा भट्ट आदि उपस्थित रहे।
