
यमकेश्वर 31 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक में संदिग्ध जानवर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार क्षेत्र में रोजाना रात के समय गौशालाओं में घुसकर गाय-बकरियों को निवाला बना रहा है।
शनिवार रात को संदिग्ध जानवर ने ललित कुमार की गौशाला का दरवाजा तोड़कर एक गाय निवाला बनाया। संदिग्ध जानवर अब तक बिथ्याणी गांव में लगभग 7 गौशालाओं का दरवाजा तोड़कर मवेशियों को निवाला बन चुका है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और सभी ग्रामीण रात को अपनी गौशालाओं के दरवाजे के आगे पहरा दे रहे हैं इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में टैप कैमरे लगाने की मांग की है जिससे पता चल सके की संदिग्ध जानवर गुलदार है या अन्य कोई जानवर। इस पर वन क्षेत्राधिकारी लालढांग अनुराग जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही संदिग्ध जानवर को पकड़ा जायेगा।
